फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Groom's father dies in accident

हादसे में दूल्हे के पिता की मौत

Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Groom's father dies in accident
इसी कार में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई। कार से पूरा परिवार राजस्थान से गोपालगंज (बिहार) में शादी करने जा रहा था। पंक्चर होने से खड़ी कार में तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मार देने से हादसा हुआ। परिवार के चार लोग घायल हैं। घायलों को यूपीडा, एनसीसी (नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) और पुलिस ने सीएचसी और मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा।
विज्ञापन

राजस्थान के हनुमानगढ़ी भादरा निवासी दीपक कुमार(25) कार से गोपालगंज (बिहार) जा रहे थे। वहां दीपक की शादी थी। साथ में पिता लालचंद्र(50), चाचा महेश कुमार (42), भाई धनराज(23), बहन मीना(21) पत्नी अशोक कुमार थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के लबुइया मुसाफिरपुर के पास कार का पिछला पहिया पंक्चर हो गया। इससे कार यलो लाइन पर खड़ी कर दीपक और पिता लालचंद्र स्टेपनी बदलने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। चपेट में आने से लालचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रक चालक अमेठी जिले के पूर्वा पिंडुरिया निवासी अर्जुन तिवारी को हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह, थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने घायलों को पहले सीएचसी फिर मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। यहां से परिजन घायलों को आगरा लेकर चले गए। शव को मेडिकल कालेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया। क्रेन की मदद से कार और ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed