फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Green Gang commander arrested

ग्रीन गैंग की कमांडर गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। एक तलाकशुदा महिला को जबरन अपने साथियों के साथ मारपीट करते हुए पूर्व पति के साथ भेजने के मामले में कोतवाली में पीड़ित महिला की तहरीर पर ग्रीन गैंग की कमांडर व गैंग के तीन सदस्यों सहित सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ग्रीन गैंग की कमांडर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापुर्वा गांव की दलित महिला अल्पी पुत्री रामू रैदास ने पुलिस को दी तहरीर में हवाला दिया है कि दो साल पहले उसका विवाह औरैया जिले के पीपलापुर गांव के निवासी रामसजीवन पुत्र रामनरेश के साथ हुआ था। करीब एक माह पहले उसका अपने पति से तलाक हो चुका है।
विज्ञापन


तलाक के बाद वह अपने मायके सुक्खापुर्वा गांव में रह रही है। गत 15 जनवरी की सुबह दस बजे उसके पूर्व पति के इशारे पर उसके पिता रामू व उसकी मां सुनीता ग्रीन गैंग की कमांडर अंगूरी दहाड़िया से मिली। इसके बाद अंगूरी दहाड़िया अपने गैंग की महिला सदस्य संगीता निवासी गाजीपुर्वा, गंगाश्री निवासी सुक्खापुर्वा व रामकली निवासी गिहार बस्ती थाना तिर्वा व विनोद पुत्र चंद्रसेन निवासी किशनी जनपद मैनपुरी के साथ एक बोलेरो पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। घर पर उसके माता-पिता भी इन लोगों के पक्ष में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और अपने पूर्व पति के साथ रहने के लिए दबाव बनाया। बाद में उसे घसीटते हुए जबरन मार्शल कार पर लाद दिया। उसके चीखने-चिल्लाने व शोर मचाने पर भी गांव के किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। उधर मामले में कोतवाली प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके माता-पिता के साथ ही ग्रीन गैंग की कमांडर सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने छापा मारकर ग्रीन गैंग की कमांडर अंगूरी दहाड़िया, महिला के पिता रामू, मां सुनीता व विनोद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed