{"_id":"59174d064f1c1b8518851158","slug":"grameen-land-on-the-road-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 13 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिधूना मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे क्षेत्र के ग्रामीणों के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। करीब एक दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर करीब पांच घंटे बाद जाम खुल सका। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग इस भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब आठ बजे छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर ग्राम तरींद मोड़ के पास क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। जाम लगाए ग्रामीण जिलाधिकारी और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर आने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलते ही सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास, चपुन्ना चौकी इंचार्ज संतोष कुमार बाजपेई, दारोगा योगेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने जाम खोलने के लिए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। काफी इंतजार के बाद एसडीएम उदयवीर सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार व जेई संत कुमार वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटा तक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता चलती रही।
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर करीब एक बजे जाम खुल सका। लगभग पांच घंटे तक रहे चक्का जाम में फंसे वाहनों में बैठे यात्रियों का भीषणगर्मी में बुरा हाल हो गया। जाम में स्कूली बच्चों के अलावा प्राइवेट बसों में भी छोटे बच्चे और महिलाएं फंसी रहीं।
प्राइवेट लाइनमैन को हटाया
खड़िनी। एसडीएम के निर्देश पर विद्युत विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार ने प्राइवेट लाइनमैन मुकेश तिवारी को वहां से हटाकर उसकी जगह विनोद कुमार को तैनात कर दिया। एसडीओ ने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या के लिए ई-टेंडर के माध्यम से पूरी लाइन बदलवाई जाएगी। दो टीमें बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विभाग में कर्मचारियों की कमी है। फिर भी सौरिख से चपुन्ना तक करीब 13 किलोमीटर के तार बदलवाए जाएंगे। इसकी विभाग से मंजूरी भी मिल गई है।
इन गांवों के लोग हुए प्रभावित
चपुन्ना। बिजली कटौती से क्षेत्र के ग्राम चपुन्ना, भावलपुर, जरियापुर, नगला चौधरी, रेरीरामपुर, तरींद, नगला पचू, आदमपुर, शरीफपुर, मुर्रा, मुखड़ा, बीलमपुर, बैगवां, देवपुर, गढ़ियापाह, बौसिया, राजपुर करना, शिवसिंहपुर, ग्यासपुर, ब्राहिमपुर, नगला तोरन, खटकरी व ककराइया आदि गांव बिजली कटौती की चपेट में हैं। किसानों ने बताया कि बिजली न मिल पाने से सिंचाई के अभाव में मूंगफली, उरद, मूंग, प्याज, लौकी, तोरई, कद्दू आदि की फसलें सूख कर चौपट हो रही हैं।
खेतों के रास्ते निकले जाम में फंसे वाहन
खड़िनी। घंटों लगे जाम में फंसे वाहन चालकों ने इधर-उधर रास्ता ढूंढना शुरू किया। कुछ वाहन चालकों ने तो खेतों का रास्ता पकड़ लिया। चार पहिया व दोपहिया वाहन चालकों ने खेतों के रास्ते से अपने गंतव्य की दूरी तय की। उधर, प्राइवेट बसों में बैठे यात्री कंडक्टर से टिकट वापसी की मांग करने लगे। कई बार यात्रियों और कंडक्टर के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं, एक बाइक सवार युवक जाम के दौरान गिर पड़ा, जिससे उसके काफी चोटें आईं।
लो-वोल्टेज से 11 सबमर्सिबल फुंके
खड़िनी। ग्रामीणों ने बताया कि लो-वोल्टेज के कारण राधामोहन, रंजीत, रामविलास, छोटेलल्ला, प्रमोद सिंह, मेवाराम, हरनाथ सिंह, सूबेदार, प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र पाल व बाबूराम पाल के सबमर्सिबल पंप फुंक गए।