{"_id":"5e7cd5d48ebc3e75e104c8f8","slug":"graameen-kshetron-mein-bhee-hom-dileevaree-shuroo-karega-prashaasan-kannauj-news-knp55247163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम डिलीवरी शुरू करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम डिलीवरी शुरू करेगा प्रशासन
विज्ञापन
बैठक में मौजूद एसडीएम, नायब तहसीलदार व बीडीओ।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। छिबरामऊ तहसील परिसर में खंड विकास अधिकारियों को एसडीएम गौरव शुक्ला ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खाद्य सामग्री, दूध तथा सब्जी पहुंचाई जाए।
सराय दौलत, सराय प्रयाग, खड़िनी, प्रेमपुर, विशुनगढ़, अकबरपुर आदि इलाकों से शिकायतें आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों तथा सचिव की ड्यूटी लगाई जाए। लेखपालों के सहयोग से पहले गांव बार समस्याओं की सूची बनाई जाएगी। इसके बाद ठेली, साइकिल से दूध, फल, सब्जी व खाद्यान्न भिजवाने की व्यवस्था शुरू की जाए। इस कार्य में लगाए गए सभी लोगों को अनुमति पत्र निर्गत किए जाएंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सौरभ यादव, बीडीओ सतानंद दीक्षित, तालग्राम बीडीओ सीपी सिंह मौजूद रहे।
कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
होम डिलीवरी के दौरान सब्जी, फल व दूध विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि कीमतों में शिकायत नहीं आनी चाहिए। निर्धारित दामों से ज्यादा कीमत लेने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सामग्री वितरण के लिए सभी वार्डों में मंडी निरीक्षकों को लगाया जाएगा। पुलिस सहयोग करेगी।