{"_id":"612144358ebc3e79b801e5ee","slug":"government-doctor-s-clinic-raided-kannauj-news-knp6474842182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा
विज्ञापन
भर्ती मरीज को सीएचसी ले जाती एंबुलेंस।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। सीएचसी तालग्राम में तैनात सरकारी डॉक्टर के क्लीनिक पर एसीएमओ ने शनिवार को छापा मारा। इस दौरान डॉक्टर चकमा देकर भाग निकले। स्टाफ भी निकल गया। भर्ती मरीज को सीएचसी भेजा गया।
सीएचसी तालग्राम में डॉ. योगेश राजपूत की बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनाती है। वह चौखटा रोड पर आशा कार्यकर्ता के मकान में क्लीनिक खोलकर निजी प्रैक्टिस करते हैं। आशा के पति के मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए दवाएं लिखते हैं। इसकी शिकायत की गई थी। एसीएमओ राममोहन तिवारी और जिला अपर शोध अधिकारी डॉ. वाईके मंजुल ने रविवार को छापा मारा। डॉक्टर क्लीनिक पर मरीज देखते मिले। पूछताछ के दौरान डॉक्टर और स्टाफ मौके से भाग निकला। मरीजों की भीड़ खिसक गई। भर्ती मरीजों में चार-पांच घर चले गए। मरीज प्रिया (16) को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। एसीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को छापे की जानकारी दी।
एसीएमओ राममोहन तिवारी ने बताया कि शिकायत पर छापे की कार्रवाई की गई है। डॉक्टर गुप्त रूप से क्लीनिक चला रहे थे। मरीजों को भर्ती भी कर रहे थे। नोटिस देकर जवाब मांग जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। छापे की कार्रवाई से मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत करा दिया गया है।