{"_id":"dc917502e243bf8f713034182f707341","slug":"government-announcements-incomplete-struggling-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की घोषणाएं अधूरी, संघर्ष का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की घोषणाएं अधूरी, संघर्ष का एलान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट वीएनसी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश बेसिक
विज्ञापन
शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें समाजवादी
पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा के बाद सरकार बनने पर घोषणाएं अधूरी होने पर
आक्रोश जताया गया। बैठक कर संघर्ष करने का एलान किया गया है।
इसके बाद घोषणापत्र की लाज बचाओ रथ यात्रा ने कई गांवों का भ्रमण भी किया। बैठक में प्रदेश प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने टीचरों को सरकारी वादा याद दिलाया और कहा कि कक्षा एक से आठ तक सभी को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें, यूनीफार्म, छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, विभागीय अनुदान, क्षतिपूर्ति देने जैसी मांगें पूरी करने का वादा प्रदेश सरकार ने किया था।
अब सरकार अपने वायदे से पीछे हट रही है। सीएम की घोषणाएं पूरी कराने के लिए शिक्षक जागरूक होकर संघर्ष करें। मंडल प्रभारी राधेश्याम ने 22 एवं 23 जनवरी को टीचरों की लखनऊ में होने वाली रैली में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया, वहीं लाज बचाओ रथयात्रा ताहपुर, अमोलर, तालग्राम, बिरियाहार, सकरहनी आदि गांवों में घूमी।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आए हुए प्रदेशीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर मंडल मंत्री केपी सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलू मिश्रा, शिवराज सिंह, विश्वनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, नंद किशोर और जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।