फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Goonda Act on 229, 56 history sheeters on police radar

Kannauj News: 229 पर गुंडाएक्ट, 56 हिस्ट्रीशीटर पुलिस के रडार पर

Thu, 02 Jan 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Goonda Act on 229, 56 history sheeters on police radar
तालग्राम। चोरी, लूट और हत्या जैसे अपराधों में कमी आई है। वहीं, पुलिस ने पिछले साल अपराधों में लिप्त 229 लोगों पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की। 56 हिस्ट्रीशीटर पुलिस की रडार पर रहे। मौत के बाद छह हिस्ट्रीशीटरोंं की फाइलें बंद कर दी गई है।
विज्ञापन



वर्ष 2024 में तालग्राम पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार अपराधों को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास करने वाले 229 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है, जबकि 62 हिस्ट्रीशीटर में छह की मौत के बाद उनकी फाइल को बंद कर दिया गया। 56 हिस्ट्रीशीटर अभी भी पुलिस की रडार पर है। इनकी लगातार निगरानी की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ और अपराधों को काबू करने के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना क्षेत्र में 725 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों का पुलिस को और पीड़ितों को फायदा मिला है। वाहन चोरी में पिछले साल के मुकाबले इस साल कमी आई है। वहीं, लूट और चोरी की घटनाओं में 65 फीसदी कमी आई है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि अपराधों को रोकने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई की गई हैं। विभागीय आला अफसरों के निर्देशानुसार न्यायालय में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी की जाती है। थाना क्षेत्र के कई मामलों में सजा और जुर्माना भी हुआ है। अपराधियों पर अंकुश लगाने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed