फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Goods worth Rs 2 lakh including computers stolen from school

Kannauj News: स्कूल से कंप्यूटर समेत दो लाख का सामान पार

Thu, 02 Apr 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 2 lakh including computers stolen from school
इंदरगढ़। ड्योढ़ा स्थित राजकीय हाईस्कूल से चोरों ने दो दिनों में कंप्यूटर, बायोमीट्रिक मशीन समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्कूल प्रशासन में आक्रोश है। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि शिक्षण कार्य बंद है और परिसर में निर्माण कार्य हो रहा है है। इसी का फायदा उठाकर 28 मार्च की रात चोरों ने विद्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और बायोमेट्रिक मशीन, साउंड सिस्टम व खेलकूद का सामान चोरी कर लिया। दूसरे दिन सुबह उमर्दा पुलिस चौकी में शिकायत की पर पुलिस कमी जांच करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद 30 मार्च की रात चोरों ने फिर से वारदात को अंजाम देते हुए दो कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उन्होंने थाने पहुंचकर दोबारा से मामले की शिकायत की। प्रधानाचार्य ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को भी स्कूल से सबमर्सिबल पंप चोरी हो चुका है। इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से स्कूल प्रशासन में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed