{"_id":"693dc50e8809d48b39060dd4","slug":"gold-medalist-dharamveer-made-a-place-in-the-divisional-team-kannauj-news-c-214-1-knj1007-141597-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्वर्ण जीत धर्मवीर ने मंडलीय टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्वर्ण जीत धर्मवीर ने मंडलीय टीम में बनाई जगह
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर नगर के ग्रीनपार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को मंडल स्तरीय मुक्केबाजी टीम का चयन किया गया। इसमें मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में ग्राम सिंहपुर के धर्मवीर ने स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतने के बाद खिलाड़ी ने मंडल स्तरीय टीम में जगह बनाई है।
ग्राम सिंहपुर निवासी धर्मवीर ने 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में मंडल स्तरीय टीम चयन में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। धर्मवीर ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और मंडल स्तरीय टीम में जगह बनाई। 15 से 19 दिसंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में धर्मवीर प्रतिभाग करेंगे। जनपद के क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन, कन्नौज बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र चौहान उर्फ कुकू चौहान, सह सचिव अभिषेक दुबे ने धर्मवीर को बधाई दी।