फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Give details of good works of Panchayats, won awards

जिला पंचायत को मिल सकेगा पांच करोड़ का पुरस्कार

Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Give details of good works of Panchayats, won awards
कन्नौज। पंचायतों में कराए गए अच्छे कार्यों का ब्योरा शासन को भेजे, चयनित होने पर पुरस्कृत किया जाएगा। आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के लिए दो तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे इसमें ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक 30 लाख से पांच करोड़ तक के पुरस्कार जीत सकते हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने भेजे पत्र में कहा है कि पंचायत पुरस्कार 2023 के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार और नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार प्रश्नावली ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर है। इसमें 17 निर्धारित लक्ष्य और नौ विषय पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने शासनादेश में कहा है कि मूल्यांकन वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायतों में किए गए अच्छे कार्यों के आधार पर किया जाएगा। शुक्रवार को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद गुप्ता और डीपीएम शलभ त्रिपाठी ने शासनादेश की गाइड लाइन के तहत सहायक विकास अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उसमें आवेदन करने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिलेंगे पुरस्कार
-ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर हर थीम के लिए पहला पुरस्कार 50 लाख, द्वितीय 40 और तृतीय 30 लाख रुपये का मिलेगा।
-क्षेत्र पंचायत को पहला पुरस्कार एक करोड़, दूसरा 75 लाख और तीसरा 50 लाख रुपये को मिलेगा।
-जिला पंचायत का पहला पुरस्कार पांच करोड़, दूसरा तीन करोड़ और तीसरा दो करोड़ का है।
इनसेट
इस तरह होगा अलग-अलग चयन
पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन विकास खंड स्तर, जिला स्तर, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होगा। क्षेत्र पंचायत का जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक और जिला पंचायत का राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक होगा।
इन नौ विषय पर किए जा सकते हैं आवेदन
- गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका वाली पंचायत
- स्वस्थ पंचायत
- बाल मैत्री पंचायत
- पर्याप्त जलयुक्त वाली पंचायत
- स्वच्छ एवं हरित पंचायत
- आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे युक्त पंचायत
- न्याय संगत एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत
- सुशासित पंचायत
- महिला हितैषी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed