{"_id":"5f5914b48ebc3e445632d826","slug":"girlfriend-created-ruckus-after-reaching-lover-s-house-in-kannauj-kannauj-news-knp5816925189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंच कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंच कर किया हंगामा
विज्ञापन
सौरिख। रिश्तेदारी से भाग कर एक युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा किया। वह साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। मामले को तूल पकड़ते ही प्रेमी के घबराए परिजनों ने लड़की के घरवालों को सूचना देकर बुलाया। बात बनती नजर न आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की को हिरासत ले लिया है।
सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भनक लड़की के परिजनों को हो गई। जिस पर रिश्तेदारों की मदद से पंचायत हुई। दोनों को अलग रहने का फैसला सुना दिया गया। लड़की को उसकी बुआ के घर भेज दिया गया। वह मौका पाकर मंगलवार को वहां से भाग निकली और गांव में वह प्रेमी के घर पहुंच कर परिजनों से चिल्ला चिल्ला कर लड़ने लगी।
साथ में रहने की जिद करने को लेकर लड़के के परिजन घबरा गए। लड़की वालों को सूचना देकर बुला लिया फिर भी लड़की किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे सकरावा चौकी इंचार्ज मुकेश राणा एवं महिला सिपाही के साथ लड़की को हिरासत में लेकर थाने ले आए जहां उससे पूछताछ हो रही है। खबर लिखे जाने तक कोई हल पुलिस नहीं निकाल सकी थी।