फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girlfriend climbs tower, insisting on marriage; summons boyfriend up and has him apply vermilion to her forehead.

Kannauj News: शादी की जिद में टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी को ऊपर बुलाकर भरवाई मांग

Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend climbs tower, insisting on marriage; summons boyfriend up and has him apply vermilion to her forehead.
फोटो :43: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका के साथ युवक। वीडियो ग्रैब
चपुन्ना। प्रेमी से शादी की जिद के चलते युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। शनिवार को रेरीरामपुर गांव में करीब चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। शादी का भरोसा मिलने पर भी प्रेमिका नीचे नहीं उतरी। टावर के ऊपर बुलाकर प्रेमी से मांग भरवाने के बाद युवती नीचे उतरी। इसी बीच प्रेमी ने भी टावर से कूदने का प्रयास किया। पुलिस ने समझाकर दोनों को सकुशल नीचे उतारकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन



ग्राम रेरीरामपुर निवासी आशिकी का गांव के ही मुनीश राजपूत से करीब पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिजनों ने आशिकी का रिश्ता सौरिख क्षेत्र के नरदा गांव में, जबकि मुनीश का रिश्ता मैनपुरी जिले में तय कर दिया था। दोनों की शादी नवंबर में प्रस्तावित थी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे आशिकी गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, भावलपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार और खड़िनी चौकी प्रभारी जितेंद्र राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाउडस्पीकर से युवती को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह मुनीश से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही। उसने मुनीश को ऊपर नहीं भेजने पर टावर से कूदने की चेतावनी दी। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुनीश को मौके पर बुलाया और उसे टावर पर भेजा। टावर पर चढ़कर ऊपर ही मुनीश ने आशिकी की मांग भरी और कोर्ट मैरिज करने का भरोसा दिया। इसके बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हुई, लेकिन इसी दौरान मुनीश ने टावर से कूदने का प्रयास किया। इससे नीचे मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और परिजनों ने दोनों को समझाया। करीब दोपहर एक बजे दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नीचे उतरने के बाद आशिकी ने मुनीश के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक और युवती एक ही जाति के हैं। गांव में तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो :43: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका के साथ युवक। वीडियो ग्रैब

फोटो :43: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका के साथ युवक। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed