{"_id":"60c63eff8ebc3e8ba77e562e","slug":"girl-student-committed-suicide-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: शोहदे से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाई, शादी के लिए बनाता था दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: शोहदे से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाई, शादी के लिए बनाता था दबाव
Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:54 PM IST
सार
कन्नौज जिले में किशोरी के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोहदे पर परेशान करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में शोहदे से परेशान कक्षा 11 की छात्रा ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटना के संबंध में जानकारी ली। छात्रा के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम मुरली नगला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि गांव का अतुल कुमार मेरी 19 वर्षीय बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुत्री ने की थी। जब मैंने अतुल के पिता विनोद कुमार को यह बात बताई तो वह भी अतुल से शादी कराने का दबाव बनाने लगे।
इससे परेशान होकर मेरी बेटी ने रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कमरे के अंदर छत में लगे रॉड में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कोतवाल ने शव का पंचनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी।
विज्ञापन
सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि कोतवाल विनोद मिश्रा मामले की जांच कर रहे हैं, आरोपी से भी पूछताछ चल रही है। उधर, विनोद कुमार का कहना है कि उनके परिवार और बेटे पर बेवजह आरोप लगाया जा रहा है।