फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl's death, 28 dengue patients were found, 440 in rapid test kit test and 1027 dengue patients were found in ELISA report

बालिका की मौत, डेंगू के 28 मरीज मिले,रैपिड टेस्ट किट से जांच में 440 और एलाइजा रिपोर्ट में 1027 डेंगू के मरीज मिल चुके

Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Girl's death, 28 dengue patients were found, 440 in rapid test kit test and 1027 dengue patients were found in ELISA report
कन्नौज/ तालग्राम। जिले में एलाइजा जांच में 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। रैपिड टेस्ट किट में 10 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बुखार से पीड़ित बालिका की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया। गांव के कई लोग डेंगू की चपेट में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डेंगू के 28 मरीज मिले। वहीं मरने वालों की संख्या 81 पहुंच गई है। रैपिड टेस्ट किट से जांच में अभी तक 440 और एलाइजा रिपोर्ट में 1027 डेंगू के मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 505 मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया। बुखार के 110 मरीज आए। रैपिड टेस्ट किट से जांच में डेंगू के 10 मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने 22 जगह कैंप लगाकर उपचार किया।
विज्ञापन

वहीं पुखरावां के राजू शाक्य दिल्ली की निजी कंपनी में काम करते हैं। इनकी बेटी सूबी (8) सोमवार को बुखार की चपेट में आ गई। आराम न होने पर परिजन दिल्ली ले गए। डॉक्टरों ने खून की जांच में प्लेटलेट्स कम बताईं। इलाज के दौरान नर्सिंग होम में गुरुवार शाम मौत हो गई। इलाकाई लोेगों ने बताया कि गांव में 24 से ज्यादा लोग बीमार हैं। यह शहरों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed