फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Girl gang raped on the pretext of teaching scooty

स्कूटी सिखाने के बहाने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 20 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girl gang raped on the pretext of teaching scooty
कन्नौज। स्कूटी सिखाने के बहाने से ले जाकर किशोरी से नलकूप की कोठरी में दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बाद में बदहवास हालत में घर से बाहर छोड़ कर चले गए। परिजनों ने एसपी कार्यालय और इसके बाद सदर कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि पास के गांव में रहने वाले उसके ननदोई चार जुलाई को मकान पर दो युवकों के साथ स्कूटी से आए। कहा कि वह उसे कांशीराम कालोनी दिला देंगे। इस बीच उनके साथ मौजूद दो युवक 13 वर्षीय बेटी को स्कूटी सिखाने की बात कहकर गली में ले गए। इसके बाद कहीं चले गए। बात शाम छह बजे की है। बेटी नहीं दिखी तो खोज की। ननदोई ने भी खोजनेे की बात की। इसके बाद चले गए। रात लगभग 10:30 बजे तीनों लोग बेटी को बदहवास अवस्था में घर छोड़ गए।
विज्ञापन

बेटी की हालत के संबंध में जानकारी की तो बताया कि वह गिर गई है। इससे डरी है। कुछ देर में ठीक हो जाएगी। बाद में बेटी ने बताया कि यह लोग उसे लोहिया पार्क के निकट नलकूप की कोठरी में ले गए। यहां दुष्कर्म किया। यह काम उसके ननदोई ने कराया। इसके बाद वह पीड़ित बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचीं। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। महिला ने बताया कि वह मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। यहां से सदर कोतवाली भेजा गया। पुलिस अब कार्रवाई कर रही है। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि कोतवाल विकास राय मामले की जांच करा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed