{"_id":"634d9fac4b65b37cfd0b232a","slug":"girl-drowned-in-pond-while-playing-death-kannauj-news-knp7238174104","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय तालाब में डूबी बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय तालाब में डूबी बच्ची की मौत
विज्ञापन
कन्नौज। खेलते समय तालाब में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने बच्ची का शव खोज कर बाहर निकाला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तुलापुरवा निवासी सोनू की पांच वर्षीय बेटी अनुष्का सोमवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान खेलते समय वह तालाब में गिर गई। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए।
इस दौरान अनुष्का गहरे पानी में डूब गई। बेटी का शव देखते ही सोनू और उसकी पत्नी ज्योति देवी के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।