फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   girane laga graaph, 22 pojitiv mile, 104 sankramit upachaar ke baad hue theek

गिरने लगा ग्राफ, 22 पॉजिटिव मिले, 104 संक्रमित उपचार के बाद हुए ठीक

Wed, 19 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
girane laga graaph, 22 pojitiv mile, 104 sankramit upachaar ke baad hue theek
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं उपचार के बाद 102 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ 300 पार तक जाने के बाद अब नियंत्रण में है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 22 संक्रमित मिले हैं। पिछले साल से अब तक 9060 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8484 संक्रमित उपचार से ठीक हुए हैं। 104 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 474 को उपचार दिया जा रहा है। इलाकेवार आंकड़ों में किसी गांव या कस्बे में अधिक लोग कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं। महोई, आवास विकास छिबरामऊ, जगतपुर, 100 बेड छिबरामऊ, इंद्रा नगर (छिबरामऊ), पल्यौरा (छिबरामऊ), तेजपुर, मोहन नगला, रामपुर निगोह, वहसुइया, शहर के मोहल्ला नखासा, भंवरगाढ़ा, गुरसहायगंज के राजापुर्वा में लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। लखनऊ व जिले की स्वास्थ्य टीम कोरोना संक्रमितों के संपर्क में रह कर पल-पल की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि लोग मास्क लगाने की आदत जारी रखें। तीसरा दौर और भी खतरनाक है। इसकी तैयारी की जा रही है। सामाजिक दूरी पालन करें। सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed