फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ghareloo jhagade se tang aae yuvak ne lagaee phaansee, 10 din se tha laapata

घरेलू झगड़े से तंग आए युवक ने लगाई फांसी, 10 दिन से था लापता

Sat, 18 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghareloo jhagade se tang aae yuvak ne lagaee phaansee, 10 din se tha laapata
हादसे के बाद रोती बिलखती पत्नी व परिजन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। 10 दिनों से लापता चल रहे युवक का शव पुराने मकान में फांसी पर लटका मिला। चर्चा है कि युवक ने घरेलू झगड़े से तंग आकर जान दे दी। पुराने मकान में बदबू आने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इससे चीख-पुकार मच गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मुरैया बुजुर्ग के मजरा बहादुरपुर निवासी अखिलेश कुशवाहा (27) पुत्र चंद्र प्रकाश कुशवाहा दूध कंपनी में चालक की नौकरी करता था। छोटी-छोटी बातों को लेकर उसका पत्नी रागिनी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। इससे वह परेशान रहता था। सात जनवरी को घर में झगड़े के बाद अखिलेश कुशवाहा घर से निकल गया। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

दूसरे दिन परिजनों ने तिर्वा कोतवाली में पुत्र के लापता होने की तहरीर दी। शुक्रवार दोपहर अखिलेश कुशवाहा की ताई राजरानी पत्नी रामप्रकाश पुराने मकान में सफाई करने गईं। यहां कमरे में बदबू आने पर शक हुआ। कमरे के अंदर झांकने पर अखिलेश को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। परिजन मौके पर पहुंचे। इनमें चीख-पुकार मच गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। अखिलेश यादव के दो साल का पुत्र कार्तिक है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पूछताछ के बाद शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed