{"_id":"6001dbae8ebc3e31f54c873e","slug":"ghane-kohare-ke-baad-khilee-dhoop-ne-dee-raahat-kannauj-news-knp606191088","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे के बाद खिली धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे के बाद खिली धूप ने दी राहत
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी में गर्म कपड़े पहनकर जातीं युवतियां।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शुक्रवार को घने कोहरे से लोग कंपकंपाते रहे। सड़कों पर वाहन चालक धीमी गति से चले। 20 फीट की दूरी पर कुछ नहीं दिख रहा था। सुबह 11 बजे के बाद निकली धूप से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के चलते कई ट्रेनें अपने तय समय से देरी से गुजरीं।
कड़ाके की गलन और ठिठुरन से आम जनजीवन बेहाल है। शुक्रवार सुबह 11 बजे के बाद खिली धूप ने राहत दी। सर्द हवाओं के बीच धूप का असर तीन बजे के बाद कमजोर पड़ गया। शाम ढलने के साथ शीतलहर से लोगों की फिर से कंपकंपी छूटने लगी। लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वैज्ञानिक अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि शीतलहर से निजात मिलती नहीं दिख रही है। इसकी मुख्य वजह पहाड़ों पर बर्फ बारी है।
सर्दी में न बरतें लापरवाही
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि सर्दी में लापरवाही न बरतें। सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी आने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन न करें। बिना बताए दवा लेने से यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।