फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gaurangi in high school, topper in Mukund district in Inter

Kannauj News: हाईस्कूल में गौरांगी, इंटर में मुकुंद जिले में अव्वल

Fri, 12 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 12 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gaurangi in high school, topper in Mukund district in Inter
कन्नौज। जेठ की तपते मौसम के बीच शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी नतीजों ने मेधावियों के चेहरे पर खुशियां ला दी। 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच आए इस नतीजों से मिली खुशियों से मानो गर्मी काफूर हो गई। मेधावियों के चेहरे तो खिले ही, उनके परिजनों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। जिले भर में हाईस्कूल में जेपी स्कूल की गौरांगी त्रिपाठी और इसी स्कूल के मुकुंद पचौरी इंटर में अव्वल हैं। दोनों के ही परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

दोपहर जारी हुए नतीजों के मुताबिक हाईस्कूल और इंटर दोनों के ही टॉपर छात्र शहर के मकरंद नगर स्थित जेपी स्कूल के छात्र हैं। इंटर में 97.20 प्रतिशत अंक के साथ मुकुंद पचौरी ने पहला स्थान हासिल किया है। 97.00 प्रतिशत अंक के साथ सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के शिव प्रताप यादव जिले भर में दूसरे नंबर आए हैं। तीसरे नंबर पर जेपी स्कूल की अंशिका मिश्रा को 95.80 फीसदी नंबर हासिल हुआ है। हाईस्कूल में 97.80 प्रतिशत अंक के साथ जेपी स्कूल की गौरांगी त्रिपाठी जिले भर में अव्वल आई हैं। दूसरे नंबर पर सिकंदरपुर स्थित आशा पब्लिक स्कूल की दो छात्राएं प्राची दुबे और ईशानी तिवारी हैं। प्राची दुबे और ईशानी तिवारी को बराबर-बराबर 96.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। जेपी स्कूल के प्रांजल प्रताप सिंह भी 96.60 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रहे हैं। इसी स्कूल के उत्कर्ष दिवाकर 96 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरे नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजे का था इंतजार, जारी होते ही स्कूलों में बढ़ी रौनक
पिछले एक सप्ताह से ही सीबीएसई के नतीजे को जारी होने की सुगबुगाहट थी। स्कूलों में इसे लेकर हलचल देखने को मिल रही थी। शुक्रवार को जैसे ही रिजल्ट जारी होने की जानकारी आई, उन स्कूलों में हलचल तेज हो गई, जहां सीबीएसई बोर्ड के तहत पढ़ाई होती है। स्कूल का स्टाफ कंप्यूटर पर बैठकर इंटरनेट से सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने स्कूल के छात्रों का नतीजा चेक करने लगा। फिर जैसे-जैसे स्कूल के होनहारों का नाम जिले के टॉपर की लिस्ट में शामिल होता गया, वहां खुशी देखते ही बनी। शाम होते-होते यह साफ हो गया कि किस स्कूल के कौन से छात्र ने जिले की टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है। सभी स्कूल ने अपने-अपने स्कूल के टॉप टेन छात्रों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी।
--------------------
टॉपर लिस्ट में बेटियों का दबदबा
एक बार फिर से सीबीएसई के जारी नतीजों में बेटियों का दबदबा देखने को मिला। हाईस्कूल और इंटर दोनों की मेरिट लिस्ट में बेटियों ने अपनी धाक जमाई। हाईस्कूल की टॉप टेन लिस्ट में शुरू के तीनों स्थान पर बेटियां ही काबिज हैं। टॉप टेन में कुल छह जगहों पर बेटियों का नाम शामिल है। इसी तरह इंटर की टॉप टेन लिस्ट में भी पांच बेटियों ने अपनी जगह बनाई है।
-----------------
पिछले साल के मुकाबले इस बार ढाई महीने पहले ही आया नतीजा
पिछले साल सीबीएसई का नतीजा 22 जुलाई को आया था। इस बार करीब ढाई महीना पहले ही नतीजा जारी होने से छात्रों को आगे की तैयारी का रास्ता मिल गया है। छात्रों के अभिभावकों ने भी बताया कि नतीजा जल्दी आने से आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाने का रास्ता खुला हुआ है। देर से नतीजा आने पर विकल्प कम रहता है।

--------------------
नतीजों में गांव-कस्बों के बच्चों का दिखा दबदबा
सीबीएसई के नतीजों में गांव के बच्चों ने भी कामयाबी का झंडा लहराया है। हाईस्कूल और इंटर दोनों की टॉप टेन लिस्ट में भी ग्रामीण इलाकों के बच्चों का नाम शामिल है। इंटर में दूसरे नंबर पर शामिल सेंट जेवियर्स स्कूल के शिवप्रताप यादव तिर्वा कस्बे के हैं। इसी तरह उदय प्रताप भी तिर्वा के रहने वाले हैं। हाईस्कूल की मेरिट में दूसरे नंबर पर शामिल आशा पब्लिक स्कूल सिकंदरपुर की दोनों छात्राएं प्राची दुबे और ईशानी तिवारी भी ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं।
-----------------------------
पिछली बार से हाई स्कूल के टॉपर का नंबर कम, इंटर के टॉपर का नंबर ज्यादा
वर्ष 2022 में सीबीएसई के हाईस्कूल के टॉपर के मुकाबले इस बार के टॉपर का नंबर कुछ कम है। पिछली बार जिले में हाईस्कूल में अव्वल आई जेपी स्कूल की आराध्या यादव को 98.60 प्रतिशत अंक हासिल हुआ था। इस बार हाईस्कूल में इसी स्कूल की गौरांगी त्रिपाठी 97.80 फीसदी के साथ जिले भर में अव्वल है। पिछले साल इंटर में जिले में अव्वल रहीं केपीएस की की सौम्या सिंह को 97 फीसदी नंबर हासिल हुआ था। इस बार इंटर में जेपी स्कूल के मुकुंद पचौरी 97.20 फीसदी के साथ जिले में अव्वल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed