फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gantantra Diwas,kannauj,kannauj news

ठंड नहीं रोक सकी जज्बा, धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gantantra Diwas,kannauj,kannauj news
सलेमपुर स्थित मां भगवती महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राम सीता विवाह का मंचन कर - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। कड़ाके की सर्दी देशभक्तों के जज्बे को नहीं रोक सकी। गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी शिक्षण संस्थाओं और कार्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया। बच्चे हाथों में तिरंगा लिए गलियों में भारत माता की जय के नारे लगाते दिखे।
विज्ञापन

मुंसिफ परिसर में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार, तहसील में सांकेतिक एसडीएम कक्षा ग्यारह की छात्रा आस्था व एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, कोतवाली में सीओ शिवकुमार थापा ने ध्वजारोहण किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सांकेतिक प्राचार्य कु. आकांक्षा सिंह ने प्राचार्य डॉ. ओपी सिंह की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। राजकीय महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा, राजकीय पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट डॉ. गौरव पांडेय, नेहरू महाविद्यालय में प्रबंध समिति की सचिव इंदिरा दुबे व प्राचार्य डॉ. आरएन राय, हीरालाल कालेज में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव एवं प्रबंधक आलोक गुप्ता उर्फ टिल्लू, जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ज्ञानेश दुबे ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद छिबरामऊ में चेयरमैन राजीव दुबे एवं अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने तिरंगा फहराया। चेयरमैन ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। प्रभात दुबे गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या आरती यादव, सुभाष अकादमी में कानपुर के वास्तुशास्त्री विक्रांत जायसवाल, निदेशक राजेश सक्सेना व कार्तिकेय सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, बृजेश शर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रभाष अकादमी में स्वतंत्रता सेनानी जुगल किशोर सक्सेना व संस्था के संस्थापक इंजीनियर सुप्रभाष सक्सेना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद चेयरमैन विभारानी सक्सेना व प्रधानाध्यापिका अलका गुप्ता, पूर्वी बाईपास स्थित जेएसआईटीएम पर निदेशक डॉ. आत्माराम शर्मा व प्रबंधक हिमांशुु सक्सेना, प्रधानाचार्य संदीप वर्मा व आलोक पांडेय ने ध्वजारोहण किया। जेबीजी नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दस की छात्रा नौशीन अंजुम को सांकेतिक निदेशक बनाया गया। नौशीन अंजुम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक एहतशामुद्दीन, प्रधानाध्यापक अभिषेक तिवारी, अंकित शर्मा, चंदन सिद्दीकी, शुमारा मिर्जा, साधना खंडेलवाल मौजूद रहीं। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में छात्रा मोहिनी शाक्य ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय मौजूद रहीं। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा रूबी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक भारत सिंह वर्मा, रमा मिश्रा, शशिकांत शुक्ला, श्वेता यादव मौजूद रहीं।

ताजपुर रोड स्थित बीआर एजूकेशन सेंटर में प्रबंधक मीरा यादव, सिटी चिल्ड्रेन अकादमी में सांकेतिक प्रधानाचार्य आस्था गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक प्रदीप प्रधान, प्रशासिका सुधा प्रधान व प्रधानाचार्य जिम थामस मौजूद रहे। किडजी स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वीरेंद्र पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विमलेश दुबे ने ध्वजारोहण किया। मोहल्ला गनेश चौधरी स्थित प्रज्ञा पब्लिक स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, फर्रुखाबाद रोड स्थित लोक भारती विद्या मंदिर, विमला देवी बालिका विद्यालय, गंगारानी बालिका विद्यालय सहित नगर की समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed