फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gangster action against four cow smugglers

Kannauj News: चार गो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Tue, 13 Jan 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against four cow smugglers
तालग्राम। गो तस्करी में लिप्त एक संगठित गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के तहत यह अभियान चलाया गया था। इस कार्रवाई के दौरान तीन गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। चारों आरोपी इस समय जेल में बंद हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मुरादाबाद के थाना भोजपुर अंतर्गत मोहल्ला मनिहारिन निवासी मोहम्मद शमशेर साथी मोहल्ला तकिया गुलाब बाड़ी निवासी एहतशाम, मेरठ के थाना किठौरा अंतर्गत शाहजहांपुर निवासी शहजाद, जिला रामपुर के अंतर्गत छोटा काशीपुर निवासी नईम के साथ मिलकर यूपी से बिहार व अन्य स्थानों पर पशुओं की अवैध तस्करी करता था। चार दिसंबर 2025 को पुलिस ने कंटेनर से गोवंशी पशुओं को ले जाते समय मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शमशेर, एहतशाम, शहजाद के पैर में गोली लगने से वह घायल हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर से 26 जीवित गोवंश बरामद किए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से गो-तस्करी में लिप्त थे और अवैध संपत्ति भी अर्जित कर चुके थे। थानाध्यक्ष विनय शर्मा का कहना है कि चार गो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed