{"_id":"638a420ee5860b1f570ec51d","slug":"gangster-absconding-after-killing-mother-daughter-arrested-in-encounter-kannauj-news-knp731438091","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मां-बेटी की हत्या कर फरार गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मां-बेटी की हत्या कर फरार गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
कन्नौज। घर में घुसकर मां-बेटी की निर्मम हत्या कर फरार गैंगस्टर को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की ओर से फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर साथी फरार हो गया। इसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव में भगवानश्री का बेटा रामसेवक 30 नवंबर की रात अलीगढ़ में रहने वाली बुआ के घर बहनों के साथ गया था। घर पर भगवानश्री और बेटी अनीता थी। इस दौरान गांव में रहने वाले गैंगस्टर योगेश उर्फ पंगा घर में घुस गया था। बेरहमी से पिटाई के बाद योगेश ने भगवानश्री और अनीता का गला रेतकर हत्या कर दी थी।
गुरुवार रात एक बजे थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने टीम के साथ मायापुर्वा गांव के पास घेराबंदी कर दोहरे हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर योगेश और उसके साथी को घेर लिया। पुलिस को देखते ही दोनों अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग के दौरान गैंगस्टर योगेश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल हालत में गिरफ्तार योगेश उर्फ पंगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गैंगस्टर के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-------------
एकतरफा प्यार में गैंगस्टर ने की थी हत्या
कन्नौज। मां-बेटी की हत्या को अंजाम देने की वजह गैंगस्टर योगेश का एकतरफा प्यार रहा। कई दिनों से वह युवती का रास्ता रोककर प्रेम-प्रसंग का प्रस्ताव रखकर शादी करने की जिद करता था। इसको लेकर कई बार गैंगस्टर और युवती के परिवार के बीच विवाद भी हुआ था। इसको लेकर गांव में दो बार पंचायत भी बैठ चुकी थी।
पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गैंगस्टर ने बताया कि वह आरती से एकतरफा प्यार करता था। कई बार उससे शादी करने की बात कहता था। इसकी जानकारी होने पर आरती के भाई रामसेवक से रंजिश थी। उसे जब जानकारी हुई कि 30 नवंबर को रामसेवक घर पर नहीं है और आरती पड़ोसी के घर टीवी देखने गई थी। रात करीब 12 बजे टीवी देखकर जैसे ही आरती घर में घुस रही थी तभी पीछे से वह पहुंच गया और आरती से बात करने लगा। तभी भगवानश्री आ गई। भगवानश्री शोर मचाने लगी। तभी योगेश ने उन्हें धक्का दे दिया। मां को धक्का देने पर आरती ने योगेश पर हमला कर दिया। तब उसके सिर पर खून सवार हो गया और उसने आरती और मां की हत्या कर दी। थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था।