फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga's water level fell, difficulties increased

Kannauj News: गंगा का जलस्तर गिरा, दुश्वारियां बढ़ीं

Sat, 30 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 30 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level fell, difficulties increased
फोटो:27: महादेवी घाट पर एक जलधारा में बहती गंगा व काली नदी। संवाद
विज्ञापन

फोटो:28: नाव से उतरकर गांव की ओर जाते ग्रामीण। संवाद



-नदी के किनारे पानी कम होने से गांवों में बीमारी फैलने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी



कन्नौज। गंगा नदी का जलस्तर शनिवार काे खतरे के निशान पर पहुंच गया था, जो रविवार को तीन सेंटीमीटर कम हो गया। हालांकि तटवर्ती गांव कासिमपुर, बक्सीपुर्वा सहित कई गांवाें का हाल बेहाल है। ग्रामीण नावों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटा है।



गंगा का जलस्तर शुक्रवार को घटकर 125.420 मीटर हो गया, जो खतरे के निशान से करीब 55 सेंटीमीटर नीचे है। हालांकि इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें के हालात नहीं बदले। कटरी क्षेत्र के गांव कासिमपुर, बक्सीपुर्वा, कटरी गंगपुर, गंगूपुर्वा, दाईपुर, चौराचांदपुर, मेहंदीपुर, महमूदपुर बीजा, गुमटिया, सलेमपुर तारा बांगर, चौधरियापुर बांगर, जुकइया, चांदापुर बांगर, डहलेपुर, नाहरघाटी सहित अन्य गांवाें में जलभराव है। गलियां सड़कें जलमग्न हैं। खेतों व घरों में पानी घुस रहा है। काली नदी भी उफना रही है। ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य के साथ जरूरी दवाइयां व खाद्य सामग्री वितरित कर सहायता पहुंचाई जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। कई ग्रामीणों ने सड़क पर डेरा जमा रखा है।
विज्ञापन




------------
प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें तैनात
गंगा और काली नदी का जलस्तर कम होने से गांवों में बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गई है। कई गांवों में कीचड़ व दलदल अधिक हो गया है तो मच्छरों का भी प्रकोप है। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को तैनात किया गया है। बीमार लोगों के लिए पीएचसी व सीएचसी समेत जिला अस्पताल में बेड की व्यवस्था की गई है। जिले में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां व इंजेक्शन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------



वर्जन
जल स्तर कम हो रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की हर पल निरंतर निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को जरूरी खाद्य सामग्री व दवाइयां बांटी जा रही हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचाई पर पहुंचाया गया है।



-आशीष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed