{"_id":"64c40da1a4066669d1049b54","slug":"gangas-water-level-decreased-by-five-centimeters-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1106-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पांच सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पांच सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर
Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले कई दिनों से उफान मार रही गंगा की धारा अब धीरे-धीरे थमने लगी है। पिछले 24 घंटे में पांच सेंटीमीटर की कमी जलस्तर में आई है। गंगा का जलस्तर घटने का सिलसिला पिछले पांच दिनों से जारी है। इससे कटरी में रहने वालों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है।
पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते नरौरा बांध से 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। लगातार पानी आने के बावजूद गंगा के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। 24 घंटे में 0.5 सेंटीमीटर जलस्तर घटा है। सोमवार से लगातार जलस्तर में कमी आ रही है। इससे गंगा तट पर रहने वाले ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। जलस्तर जरूर घट रहा है लेकिन बाढ़ का खतरा अभी बरकरार है। जिला प्रशासन तटवर्ती इलाकों में रहने वालों को अलर्ट रहने की बात कह रहा है।