फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga's warning point crossed by water released from Narora dam

Kannauj News: नरौरा बांध से छोड़े गए पानी से गंगा का चेतावनी बिंदु पार

Thu, 20 Jul 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga's warning point crossed by water released from Narora dam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कन्नौज। देश के उत्तरी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। नरौरा बांध से दो दिन पहले छोड़ा गया पानी अब यहां पहुंच गया है। इससे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के निशान 124.970 सेंटीमीटर के पार चला गया है। तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका बनने लगी है। बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का अधिकारी लगातार मुआयना कर रहे हैं। हाई फ्लड लेबिल से महज 1.14 सेंटीमीटर दूर है।



गंगा का जलस्तर 125.100 सेंटीमीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। हाई फ्लड लेबिल 126.240 से महज 1.14 सेंटीमीटर दूर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से काली नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। अगर बाढ़ जैसे हालत बनते हैं तो किसानों की फसलें भी पानी में डूब जाएगी। गंगा का पानी कासिमपुर गांव के बाहर तक पहुंच गया है। निचले व तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ साथ आलाधिकारी तटवर्ती इलाकों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


------------
कासिमपुर के बाहर पहुंचा पानी, पुलिया डूबने की कगार पर

गंगा में जलस्तर बढ़ने से मेहंदीघाट के करीब कासिमपुर गांव के बाहरी इलाके में पानी पहुंच गया है। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली पुलिया के ऊपर तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन के आश्वासन पर गांव के लोग सतर्क हैं। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए कासिमपुर के सामने ही राहत शिविर बनाया गया है। जिसमें पुलिस के अलावा राजस्व, डॉक्टरों की टीम व बचाव दल को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले भर में 23 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed