फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ganga snaan karane aaeen bahanen doobeen, maut,gotaakhoron ne aadhe ghante kee mashakkat ke baad nikaala baahar, yuvatee kee chhah julaee ko honee thee shaadee

गंगा स्नान करने आईं बहनें डूबीं, मौत,गोताखोरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर, युवती की छह जुलाई को होनी थी शादी

Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
ganga snaan karane aaeen bahanen doobeen, maut,gotaakhoron ne aadhe ghante kee mashakkat ke baad nikaala baahar, yuvatee kee chhah julaee ko honee thee shaadee
मानीमऊ (कन्नौज)। शनिवार को मेहंदी घाट पर गंगा स्नान करते समय दो बहनें तेज धार में बह गईं। गोताखोरों ने आधे घंटे मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। तब तक मौत हो चुकी थी। युवती की छह जुलाई को शादी होनी थी।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के मोहन अग्रवाल नगर के सौरभ कुमार साली की शादी में शामिल होने ससुराल आए थे। सौरभ कुमार ने बताया कि ससुराल थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के बेलामऊ सरैया गंाव में है। पत्नी पूजा और बच्चे भी साथ थे। सौरभ ससुराल से शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे पत्नी पूजा (25) और साली दिव्या (19) को लेकर घर से निकले। यह मानीमऊ इलाके के मेहंदी घाट पर दोपहर दो बजे निजी वाहन से गंगा स्नान करने पहुंचे। सौरभ स्नान कर बाहर आ गए। पत्नी पूजा और साली दिव्या देर तक स्नान करती रहीं। अचानक दोनों गहरे पानी में बह गईं। इन्हें डूबता देख पास में स्नान कर रहे लोग शोर मचाने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोर गंगा में कूद गए। इन्होंने आधे घंटे में दोनों को बाहर निकाल लिया। चौकी प्रभारी इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बेहाल सौरभ ने मौत की जानकारी परिजनों को दी। सौरभ की शादी पूजा के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। बेटी वैष्णवी और बेटा राज है। सौरभ ने बताया कि साली दिव्या की शादी छह जुलाई को राजस्थान के निवाहेड़ा चितौड़गढ़ में तय हुई थी। शादी हरदोई शहर के हरदोई गेस्ट हाउस में होनी थी। लड़के वालों ने वहीं गेस्ट हाउस बुक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed