फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ganga shaant, kaalee ke uphaan se dar kaayam

गंगा शांत, काली के उफान से डर कायम

Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ganga shaant, kaalee ke uphaan se dar kaayam
काली नदी के पानी में डूबी कटरी के किसानों की खेती। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद अब गंगा का जलस्तर घटने लगा है। इससे कटरी के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं काली नदी उफान पर है। काली नदी का पानी कटरी इलाके के खेतों और खलिहानों में घुस रहा है। नदी के पानी के दबाव से कई जगह सड़क और पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। करीब आठ गांवों के किसानों की 500 सौ बीघा फसल डूब गई है।
विज्ञापन

24 घंटे में गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर कम हुआ है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 124.970 पार कर 125.050 सेंमी पर पहुंच गया था। इससे कटरी के लोगों में दहशत बढ़ गई थी। शनिवार शाम करीब चार बजे गंगा का जलस्तर 125.020 सेंटीमीटर रिकार्ड दर्ज किया गया। अब नरौरा बांध से पानी छोड़ा जाता है तो गंगा का जलस्तर फिर बढ़ जाएगा। वहीं काली नदी में बरसाती और नहरों के पानी से उफान के हालात हैं। आमतौर पर काली नदी उफान नहीं पकड़ती है। इस बार काली नदी उफान पर है। कटरी इलाकों में काली नदी का पानी तेजी से घुस रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे गांव अलियापुर, जुकैया, गुमटियां, जलालपुर अमरा और चौराचांदरपुर में काली नदी के बहाव से सड़कों पर कटान होने लगा है। तैयार खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने बताया कि गंगा का जलस्तर कम हो गया है। इसके बाद भी कटरी के लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की टीमों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed