फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ganga's water level rises, stir in villages of Katri

गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटरी के गांवों में हलचल

Mon, 19 Aug 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rises, stir in villages of Katri
मानीमऊ (कन्नौज)। पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण बारिश से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे कटरी के गांवों में बसे ग्रामीणों में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा का जलस्तर 123.900 सेमी पर पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदु से 1.700 सेमी दूर है। इससे गंगा के मुहाने पर बसे कासिमपुर और बख्सीपुरवा के ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई। एसडीएम शैलेष कुमार ने अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों क्रो गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है। पहाड़ी क्षेत्रों मेें बारिश होने और नरौरा बांध से पानी छोड़ने से प्रत्येक घंटे में एक सेंटीमीटर जलस्तर की बढ़ोतरी हो रही है। अधिकारियों ने अभी बाढ़ की संभावना से इनकार किया है। अगर लगातार जलस्तर बढ़ता रहा तो खतरा पैदा हो सकता है। दरअसल चेतावनी बिंदु के पास पानी पहुंचे पर यह कासिमपुर और बख्सीपुरवा में लोगों के घरों में घुस जाता है। सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन

बाढ़ चौकी का वायरलेस सेट खराब
करीब तीन माह से केंद्रीय जल आयोग बाढ़ चौकी का वायरलेस सेट खराब है। इससे नरौरा और कालागढ़ बांध से पानी छोड़ने की सूचना चौकी प्रभारी राकेश कुमार तक नहीं पहुंच पा रही है। कानपुर और उन्नाव बाढ़ चौकी से फोन कर जानकारी करनी पड़ रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को वायरलेस सेट ठीक न होने की जानकारी दी गई। इसके बाद भी इसे ठीक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed