{"_id":"57cdbafb4f1c1b1c56317722","slug":"ganesh-chaturthi-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से पंडालों में विराजे लंबोदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से पंडालों में विराजे लंबोदर
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला सराफान में बाबा विश्वनाथ मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में गणेश महोत्सव इस बार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को कई जगह हवन पूजन के साथ विघ्न विनाशक गणपति की मूर्ति विधि विधान के साथ स्थापित की गई। मोहल्ला बजरिया में ठाकुरद्वारा के पास खाली पड़े मैदान में भव्य पांडाल विघ्न विनाशक भगवान गणेश की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चारण पूजन के साथ पंडित कृष्णकांत ने स्थापित कराई। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम 8 बजे महाआरती का भी प्रोग्राम होगा।
मोहल्ला सराफान में बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में आचार्य पंडित अखिलेश दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ सिद्ध विनायक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। नगरपालिका रोड पर माली वाली गली में ओम क्लब कमेटी के तत्वावधान में मोहल्ले के लोग मिलजुल कर गणेश महोत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। पंडित रमाकांत शास्त्री ने विधि विधान पूर्वक गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई।
क्लब के अध्यक्ष धीरू कश्यप ने बताया कि यहां प्रतिदिन सुबह शाम आरती के साथ रात में जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मोहल्ला बजरिया में मां तपेश्वरी मंदिर परिसर में, मोहल्ला रामनगर स्थित गौरीनाथ मंदिर के पास, मोहल्ला इब्राहीमगंज में मिथलेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में, ताजपुर रोड पर गमादेवी मंदिर के पास, विशुनगढ़ रोड हनुमानगढ़ी चौराहा के पास, मोहल्ला नईबस्ती विशुनगढ़ रोड, विशुनगढ़ रोड स्थित काली मठिया मंदिर के पास, पीपल चौराहा स्थित विजयनाथ मंदिर के पास, जहानगंज रोड स्थित इंदिरा आवास कालोनी में नगर से सटे ग्राम बहवलपुर के अलावा कई अन्य स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं हवन-पूजन के बाद स्थापित किया गया।
विज्ञापन
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में जयगोपाल कमेटी द्वारा बजरिया रोड स्थित शिवमंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई गई।