{"_id":"5e29ede98ebc3e7d7476e051","slug":"gais-silindar-leek-hone-se-lagee-aag-ek-vyakti-jhulasa-kannauj-news-knp540294212","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा
विज्ञापन
आग लगने वाले स्थान को दिखाता गृहस्वामी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के मोहल्ला किदवई नगर में गैस सिलिंडर लीक होने से रसोई घर में आग लग गई। लपटें देख घर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति झुलस गया। गृहस्वामी ने घर में रखे फायर फाइटर से आग पर काबू पाया।
मोहल्ला किदवई नगर में रहने वाले इलियास मंसूरी के घर में लगा गैस सिलिंडर गुरुवार को लीक करने लगा। इलियास की पत्नी जेबा ने खाना बनाने के लिए लाइटर से चूल्हा जलाया। तभी सिलिंडर ने आग पकड़ ली। यह देख जेबा मदद के लिए चिल्लाते हुए रसोई घर से बाहर की तरफ भागीं। उस समय घर में इलियास की पत्नी के अलावा दो बेटे, दो पुत्रवधू व चार छोटे बच्चे मौजूद थे। घर में भगदड़ मच गई। आग बुझाने के प्रयास में इलियास का हाथ झुलस गया।
इलियास ने फायर उपकरण की सहायता से आग पर काबू पाया। इलियास ने बताया कि सिलिंडर में आग लगते ही आंखों के सामने दस जनवरी को आवास विकास कालोनी में सुरेश चंद्र चौहान के आवास पर हुई घटना का नजारा दौड़ने लगा था। सुरेश चौहान के घर हुई घटना से सबक लेकर ही घर में फायर उपकरण लाकर रख लिया था। इसकी मदद से आग पर काबू पा लिया।