Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   gairahaajir 11 shikshakon va teen anudeshak ka vetan roka

गैरहाजिर 11 शिक्षकों व तीन अनुदेशक का वेतन रोका

Sat, 02 Nov 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
gairahaajir 11 shikshakon va teen anudeshak ka vetan roka
कन्नौज। बीएसए ने नगर क्षेत्र, विकास खंड कन्नौज, जलालाबाद के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 11 शिक्षक व तीन अनुदेशक गैरहाजिर मिले। इनके वेतन पर रोक लगा दी है। बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय मकरंदनगर 12:30 बजे बंद मिला। प्रधानाध्यापक सोना मिश्रा के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर पंचमा के निरीक्षण में 83 छात्रों में 58 उपस्थित मिले। विद्यालय में गैस सिलिंडर नहीं मिला। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बरसात के समय विद्यालय में पानी भर जाता है। उन्होंने एमडीएम समन्वयक को सिलिंडर मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर पनवारा में सहायक अध्यापक निशा मिश्रा व पूजा वर्मा गैरहाजिर मिलीं। अनुदेशक विनीता सैनी, गुंजन यादव, प्रफुल्ल कुमार दुबे गैरहाजिर मिले। विद्यालय में 245 पंजीकृत छात्रों में 119 की रजिस्टर पर उपस्थिति चढ़ी थी। मौके पर केवल छह छात्र मौजूद मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताई। वित्तीय रख-रखाव सही न मिलने पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को पांच वर्षों के वित्तीय लेखा-जोखा की जांच के आदेश दिए गए। बीएसए ने शिक्षक सोनमती कटियार, डॉ.लता नवीन चंद्र, स्मिता त्रिपाठी,निशा मिश्रा, पूजा वर्मा के वेतन पर रोक लगा दी है। गैरहाजिर अनुदेशक का मानदेय रोका गया है। गैरहाजिर समस्त लोगों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर जसोदा के निरीक्षण में विद्यालय बंद मिला। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनय कुमार, सहायक विजय कुमार, प्रमिला गौतम, लक्ष्मी कटियार, संगीता कटियार के वेतन पर रोक लगा दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर जसोदा का विद्यालय बंद मिला। सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र, नीतू, सुनील दुबे, पंकज, रजनेश कुमार के वेतन पर रोक लगा दी गई। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने गैरहाजिर सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि वह खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थित में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed