फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fulmti temple began unbroken text

फूलमती मंदिर में अखंड पाठ शुरू

Sun, 03 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 03 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fulmti temple began unbroken text

ब्रह्मलीन जगताचार्य स्वामी नारदानंद सरस्वती की

विज्ञापन
पुण्य तिथि में सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर परिसर में रविवार से शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा व रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया गया। यज्ञ के लिए भव्य मंडप व यज्ञ वेदियां बनाई गईं।

मां फूलमती मंदिर परिसर में सुबह राम दरबार की पूजा के साथ रामचरित मानस के अखंड पाठ की शुरुआत हुई। शिखर मिश्रा ने पूजन अर्चन किया। गोपी शरण के संयोजन में बउआ मिश्रा, आदित्य मिश्रा, अजय मिश्रा, विमल तिवारी, गगन मिश्रा, निहालेश्वर मिश्रा, रवि पांडेय, अमरनाथ, बाल किशन अवस्थी ने संगीत स्वरों के साथ मानस की चौपाइयों का गायन किया।

इस मौके पर शिखर मिश्रा ने बताया कि चार जनवरी को दोपहर एक बजे से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगी। आचार्य रामगोपाल कृष्ण भारद्वाज भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा दोपहर एक से शाम पांच बजे तक चलेगी। पांच जनवरी की रात सात बजे से सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। छह जनवरी को शतचंडी महायज्ञ शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed