फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Friday prayer saved, life could have been lost due to explosion

Kannauj News: जुमे की नमाज ने बचाया, धमाके से जा सकती थी जान

Fri, 26 May 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 26 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Friday prayer saved, life could have been lost due to explosion
कन्नौज। शहर के जेरकिला मोहल्ले में जिस आतिशबाज के घर में सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ, वहां परिवार के पुरुष सदस्य जुमे की नमाज पढ़ने के लिए गए हुए थे। महिलाएं खाना बनाने के बाद घर के दूसरे हिस्से में चली गई थीं। रसोई और उसके पास के कमरे में कोई नहीं था। खुद यह सोच कर ही आतिशबाज का परिवार रह-रह कर सिहर उठता रहा।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के जेरकिला मोहल्ले के रहने वाल अरशद आतिशबाजी बनाने का काम करते हैं। उनके दूसरे भाई भी इस काम में लगे हैं। अरशद के मुताबिक उनका आतिशबाजी का कारखाना मकान से अलग मौसमपुर अल्हड़ में है। दुकान नगर पालिका के करीब है। अरशद के मुताबिक वह लोग दोपहर में जुमा की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। पीछे में उनकी पत्नी और मां घर में थीं। पत्नी खाना बनाने के बाद सिलेंडर का रेग्यूलेटर बंद करना भूल गईं। समझा जा रहा है कि इसी से सिलिंडर ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया। चूंकि मां और पत्नी भी घर के दूसरे हिस्से में थीं, इसलिए आग लगने को देख नहीं सकीं।
विज्ञापन

----------------
कोतवाली तक पहुंची धमाकों की आवाज सिलिंडर में विस्फोट से हुए धमाकों के आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। इसकी आवाज कोतवाली में भी सुनी गई तो लोग इस पर चर्चा करने लगे। इसी बीच घटना की जानकारी मिली तो सदर कोतवाल अजय अवस्थी बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस घटना से आतिशबाज अरशद व उसके भाई शराफत के मकान का काफी हिस्सा जमींदोज हो गया। आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं। पड़ोसी लक्ष्मीकांत कुशवाहा के मकान का काफी हिस्सा भी विस्फोट से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जानकारी मिलते ही दौड़ पड़ा प्रशासनिक अमला
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। सबसे पहले शहर कोतवाल अजय अवस्थी पहुंचे। उनके साथ कला चौकी प्रभारी आनंद मिश्र भी रहे। थोड़ी देर में सीओ सदर डॉ. प्रियंका वाजपेयी भी दलबल के साथ पहुंचीं। उनके बाद नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह भी पहुंच गए।
--------------
आतिशबाजी से जुड़े सामान को कराया नष्ट
विस्फोट के बाद पहुंची पुलिस को मकान के अंदर से बड़ी मात्रा में आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री मिली। हालांकि अरशद ने बताया कि यह सब कच्चा माल है। इससे हादसे का कोई सरोकार नहीं है। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया। हादसे के बाद बिखरे पड़े मलबों के ढेर में आतिशबाजी बनाने के काम आने वाली कई सामग्री बिखरी पड़ी मिली। इसमें कई सारी सुतली के गोले और महताबी में इस्तेमाल में होने वाला कागज का खोल सहित कई दूसरी चीजें मिली हैं। साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
------------
जानकारी पर इधर-उधर की भागदौड़ में बच्चे को लगी चोट
मकान गिरते ही वहां मौजूद परिजन जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। भागने के दौरान अरशद के भाई नदीम का दो वर्षीय पुत्र साद गिरकर घायल हो गया। अरशद के भाई नदीम ने बताया कि भाई की पत्नी शबीना घर के अंदर खाना बना रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग लगते ही परिजन घर से बाहर भागने लगे। उसकी पत्नी शीबा बेटा साद को लेकर भागी। तभी भागने के दौरान उनका बेटा गिरकर घायल हो गया। बताया कि सिलिंडर फटने से विस्फोट हुआ है।
--------------
मौसमपुर अल्लहड़ में है आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस
बताया जा रहा है कि आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस अरशद के नाम पर है। उसे मौसमपुर अल्लहड़ में आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस मिला था। हालांकि लोगों के बीच चर्चा रही कि अरशद व उसके अन्य परिजन जेरकिला मोहल्ला स्थित अपने घर में भी आतिशबाजी बनाते हैं। लोगों का कहना है कि बीच बस्ती में बन रही आतिशबाजी ने पुलिस की सक्रियता की भी पोल खोलकर रख दी है। उधर पुलिस की जांच में सामने आया है कि अरशद के नाम जारी लाइसेंस पिछले महीने एक्सपायर हो चुका है। उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। पुलिस इस पहलू की भी बारीकी से जांच कर रही है।
--------------------------

आसपास के लोगों की जुबानी हादसे की आंखों देखी
आतिशबाज अरशद के पड़ोस के रहने वाले जीशान ने बताया कि परिजन घर पर मौजूद थे। तभी अचानक तेज धमाका हुआ और उसके मकान की दीवार में दरार पड़ गई। रेलिंग भी गिरने लगी। बताया कि घटना वक्त कमरे के अंदर ही बच्चे नमाज पढ़ रहे थे। बड़ा हादसा होने से बच गया। पड़ोस के ही रहने वाले लक्ष्मीकांत कुशवाहा ने बताया कि अरशद के घर आतिशबाजी बनाने का काम होता है। दोपहर के समय वह छत के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। इसी बीच तेज धमाका की आवाज सुनाई दी और उनके कमरे की दीवार टूटकर गिर पड़ी। टीन शेड भी उखड़ गया। बताया कि दीवार की ईंट उनके ऊपर गिरी तो वह जान बचाने के लिए कमरे से बाहर भाग खड़े हुए। इसके अलावा धमाके में कल्लू समेत कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
---------
एसपी बोले, बारीकी से हर पहलू की हो रही जांच
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जेरकिला मोहल्ले के एक घर में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। विस्फोट में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। परिवार के मुताबिक विस्फोट का कारण घरेलू सिलेंडर बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में हादसा सिलिंडर में विस्फोट से ही हुआ पता चला है। जिस व्यक्ति के घर में हादसा हुआ है वह आतिशबाजी बनाने का काम करता है। घर में आतिशबाजी बनाने की सामग्री होने की जानकारी मिली है। उसके लाइसेंस की समय सीमा खत्म होने की बात सामने आई है। इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed