फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fraud of one lakh from account holder in bank premises, commotion

Kannauj News: बैंक परिसर में खाताधारक से एक लाख की धोखाधड़ी, हंगामा

Sat, 22 Jun 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one lakh from account holder in bank premises, commotion
तिर्वा। बैंक से चार लाख रुपये निकालने के बाद बुजुर्ग ने व्यापारी से पांच लाख रुपये लिए और बैठकर गिनने लगा। गिनने के बाद पता चला कि उसमें एक लाख रुपये कम है। बुजुर्ग ने पीछे खड़े युवक पर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए तलाशी ली। बैंक कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के खितारी गांव निवासी शहनूर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आर्यावर्त बैंक की तिर्वागंज शाखा में चार लाख रुपये का चेक से भुगतान लेने आए थे। भुगतान लेने के बाद बैंक परिसर में ही एक व्यापारी से पांच लाख रुपये लिए और झोले में डाल लिए। कैश काउंटर और व्यापारी से मिले रुपयों को गिनने के लिए वह बैंक परिसर में एक जगह बैठकर गिनने लगा। रुपयों की गिनती करने में पता चला कि एक लाख रुपये कम है। रुपये कम निकलने पर बुजुर्ग ने पैसा निकालते समय पीछे खड़े एक युवक पर रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। एक लाख रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया और युवक की तलाश ली गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। बैंक से रुपये निकालने के बाद जिस व्यापारी ने बुजुर्ग को रुपये दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि व्यापारी ने कम रुपये दिए हैं। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed