{"_id":"67e6eea60e2e5f179b015844","slug":"four-youths-gang-raped-a-teenager-in-a-hotel-kannauj-news-c-214-1-knj1007-127712-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: होटल में किशाेरी से चार युवकाें ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: होटल में किशाेरी से चार युवकाें ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
इंदरगढ़। होटल में किशोरी के साथ प्रेमी युवक व उसके तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की हालत खराब होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। पिता ने प्रेमी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ गुरुवार शाम को तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की तिर्वा कस्बे निवासी राजा के साथ दोस्ती हो गई। 24 मार्च यानी सोमवार को किशोरी के रिश्तेदार छिबरामऊ के एक गांव निवासी दिलीप सिंह व प्रेमी राजा ठठिया थाना क्षेत्र में एक निर्माणधीन एक होटल पर किशोरी को ले गया। कमरे में पहले से ही दो दोस्त तिर्वा कस्बा निवासी पंकज व प्रांशु छिपकर बैठे हुए थे। प्रेमी युवक ने किशोरी से शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसको तीनों दोस्तों को सौंप दिया। दोस्तों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
किशोरी की हालत खराब हो गई। वह घर पहुंची और गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने उसकी हालत खराब देखकर जानकारी की। तब किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। पिता ने प्रेमी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भराेसा देकर पिता को घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को एडीजी आलोक सिंह व आईजी जोगेंद्र कुमार के आने की जानकारी होने पर एसओ पारुल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज की। जांच के दौरान पर्सनल व सीयूजी नंबर बंद कर लिया। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि पिता की तहरीर पर घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पहले तो परिजनों ने घटना छिपा ली थी। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
होटल संचालकोें के खिलाफ नहीं की जाती कार्रवाई
ऐसे में मामलों में होटल के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। कोई युवक जब नाबालिग को होटल में लेकर आया तो उसको बिना पहचान पत्र के चंद घंटों के लिए कमरा कैसे दे दिया जाता है। इस मामले में भी होटल संचालक से पुलिस ने अभी तक पूछताछ नहीं की गई। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी नहीं की गई।
ऑनलाइन कमरे की हो रही बुकिंग
पुलिस की जांच के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन होटल में घटना को अंजाम दिया गया है। होटल में ऑनलाइन बुकिंग की जाती है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
छात्रा के स्कूल न पहुंचने पर की खुली पोल
किशोरी कस्बे के एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। घटना के दिन छात्रा स्कूल में चल रहे परीक्षा देने आई थी। परीक्षा में शामिल न होने पर घटना के दो दिन बाद स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को जानकारी दी थी। परीक्षा में शामिल न होने की सूचना मिलने पर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।