{"_id":"631e1579ae2cf5033703ea67","slug":"four-students-of-cca-selected-for-national-in-kabaddi-kannauj-news-knp717596827","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीए के चार छात्रों का कबड्डी में नेशनल के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीए के चार छात्रों का कबड्डी में नेशनल के लिए चयन
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रतिभा परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती है। विषम परिस्थितियों में भी प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी निखर कर सामने आ ही जाते हैं। इस बात को सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के चार छात्रों ने कबड्डी में पहले जोनल, फिर रीजनल उसके बाद नेशनल स्तर पर चयनित होकर सही चरितार्थ कर दिया है।
ग्रेटर नोएडा के जीसस मेरी स्कूल में आठ से 10 सितंबर के बीच सीआईएससीई बोर्ड से सम्बद्ध यूपी व उत्तराखंड की रीजनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस टूर्नामेंट में मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, उत्तराखंड व बरेली सहित अनेक मंडलों के प्रतिष्ठित स्कूलों व स्पोर्ट्स एकेडमी के चुनिंदा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी की टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर फाइनल में पहुंचकर प्रदेश के चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की। जिसके परिणामस्वरूप सुशांत राठौर, आदर्श कुमार, आयुष प्रताप व यशराज भदौरिया का नेशनल के लिए चयन हो गया। प्रधानाचार्य जिम थॉमस ने बताया कि उपरोक्त छात्र हाल ही में दिल्ली में लगने वाले विशेष प्रशिक्षण कैंप को ज्वाइन करेंगे। नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 26 सितंबर से पश्चिम बंगाल में खेली जाएंगी। सीईओ विश्वास प्रधान, प्रशासिका सुधा प्रधान, ने चयनित बच्चों को बधाई देते हुए, उनको और आगे जाने के लिए शुभकामनाएं दीं। चयनित बच्चों ने अपनी इस सफ़लता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कबड्डी कोच देवेश दीक्षित को दिया ।