{"_id":"69ff783b06e33ea5be04bda4","slug":"four-schemes-worth-rs-4940-lakh-dedicated-to-the-public-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148834-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जनता को 49.40 लाख की चार योजनाएं समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जनता को 49.40 लाख की चार योजनाएं समर्पित
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद द्वारा 49.40 लाख की चार योजनाओं को शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधायक व चेयरमैन ने जनता को समर्पित किया। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि नगर के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर वार्ड और हर गली तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
नगर पालिका परिषद द्वारा 13.70 लाख से मोहल्ला सराफान में शुद्धिघर, 14.50 लाख से सौरिख तिराहे पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण, 7.50 लाख से बरात घर के पास धोबीघाट व 13.70 लाख से नलकूप संख्या 13 के पास से शुद्धि घर का निर्माण कराया गया था। विधायक व चेयरमैन मनोज दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर व नारियल फोड़कर इन चारों योजनाओं का शुभारंभ किया। चेयरमैन मनोज दुबे ने कहा कि छिबरामऊ को आदर्श नगर पालिका का दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान ईओ सुनील कुमार सिंह, जेई रवि राज कौशल, सभासद हिमांक त्रिपाठी, पंकज दुबे, सुशील पाण्डेय, शेर सिंह पाल, सतेंद्र शाक्य, मूलचंद यादव आदि मौजूद रहे।