{"_id":"31750b7717cd9ec9f4a2c29e03af4681","slug":"four-months-found-grain-oil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से नहीं मिला अनाज, तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से नहीं मिला अनाज, तेल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीहपुर गांव में बीते चार महीने से राशन का अनाज और
विज्ञापन
मिट्टी का तेल न बंटने से ग्रामीण भड़क गए। गुरुवार को उन्होंने कलक्ट्रेट
पहुंचकर डीएम दफ्तर के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्ति
विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राशन ब्लैक कराने के आरोप भी जड़े।
हंगामे की सूचना पर बड़े अफसरों के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सीहपुर के ओम नारायन, महेश चंद्र, सुनील सिंह, रामकुमार, मुकेश, सोहनलाल, राजीव, वेदराम, दिनेश चंद्र, अरविंद, शिवरतन सिंह समेत करीब एक सैकड़ा ग्रामीण हंगामा करते हुए दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंचे।
यहां डीएम कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी डीएम तक पहुंची तो उन्होंने पूर्ति विभाग के अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। विजय बहादुर, छविनाथ सिंह, हरीराम, रामबाबू, वीरभान, मेवाराम आदि ने डीएम को संबोधित पत्र में लिखा कि सीहपुर में राशन की दुकान गोवा के कोटेदार के यहां संबद्ध है।
जब वे राशन लेने पहुंचे तो कोटेदार ने भगा दिया। इस दौरान गालीगलौच की और फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके पहले सीहपुर गांव के कोटेदार सतौरा के कोटेदार के यहां संबद्ध रहे हैं, पर वहां भी तीन महीने तक राशन और तेल नहीं मिला।
आरोप लगाया कि कई किमी का चक्कर लगाकर जाने के बाद कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने नियमित रूप से राशन और तेल दिलाने एवं अनियमितता करने वाले कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है।
उध्ार,पूर्ति विभाग के निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा ने बताया कि सीहपुर में शुक्रवार को वह विभागीय टीम के साथ जांच करने जाएंगे। कार्डधारकों को जल्द ही राशन बंटवाया जाएगा। यदि चार महीने तक राशन न बांटने की शिकायत सही निकली, तो कोटेदार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।