फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four lakh rupees stolen by breaking locker in cold storage

Kannauj News: कोल्ड स्टोरेज में लॉकर तोड़कर चार लाख की चोरी

Tue, 12 Nov 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees stolen by breaking locker in cold storage
कन्नौज। सरोजनी कोल्ड स्टोरेज के दुकान के लॉकर को तोड़कर चोर चार लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच कर कोल्ड के टेक्नीशियन व दो चौकीदारों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


शहर के चौकी मानीमऊ गांव मुसाफिरपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार दुबे उर्फ पंचू आलू व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि सरोजनी कोल्ड स्टोरेज में दुकान में बैठकर आलू का व्यापार करते हैं। शनिवार को आलू ब्रिकी के चार लाख रुपये दुकान में रखी अलमारी में बैग में रखकर घर चले गए। दुकान में ताला पड़ा था।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज चौकीदार रघुवीर पाल व अशोक कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी के लॉकर को तोड़कर बैग व अंदर रखे चार लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह चौकीदार ने ताला टूटा देखा तो व्यापारी ज्ञानेंद्र कुमार दुबे को सूचना दी। ज्ञानेंद्र मौके पर पहुंचे। चोरी होने की जानकारी पर कोल्ड स्टोरेज के मालिक आशू दुबे भी आ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी कमलेश कुमार व चौकी इंचार्ज शेखर सैनी ने जांचकर कोल्ड स्टोरेज के टेक्नीशियन व दोनों चौकीदारों को हिरासत में लिया। व्यापारी ज्ञानेंद्र कुमार दुबे ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि चार लाख रुपये चोरी होने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।

------------
व्यापारी ने रुपये आमद व निकासी का पेश किया ब्योरा
व्यापारी ज्ञानेंद्र कुमार दुबे ने पुलिस को रविवार को किसानों को दिए व मिले रुपये का ब्योरा पेश कर रजिस्टर दिखाया। उसमें किसानों के नाम भी लिखे हुए थे। ज्ञानेंद्र ने बताया कि रुपये चोरी हो गए, लेकिन उनको किसानों को भुगतान करना पड़ेगा।


----------------
कोल्ड स्टोरेज में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
हाईवे निर्माण के दौरान कोल्ड स्टोरेज की दीवार जद में आ गई थी। दीवार टूटने के कारण सीसीटीवी कैमरे निकाल कर रखवा दिए गए थे। उसके बाद से कोल्ड में सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए। इसके चलते ही पुलिस को खुलासे के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed