फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four children who went to bathe in the pond died due to drowning

Kannauj News: तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत

Mon, 15 Jul 2024 08:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Four children who went to bathe in the pond died due to drowning
समधन। गर्मी और उमस से राहत के लिए तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे आपस में रिश्तेदार थे। एक साथ चार बच्चों की मौत से कस्बे में कोहराम मच गया। सूचना पर डीएम, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और दुखी परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

गुरसायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन, गर्दाबाद निवासी तनवीर खान का पुत्र हसन (10), इसी मोहल्ले के सहीम खान के अब्दुल्ला (12), सुहेल खान के पुत्र शादान हुसैन (12) और मुबीन हुसैन के पुत्र जुनैद हुसैन (13) के साथ सोमवार करीब तीन बजे पास में स्थित तालाब में नहाने गया था।
विज्ञापन

पास में मवेशी चरा रहे लोगों के मना करने के बाद भी चारों तालाब में नहाने लगे। तभी चारों बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे। मवेशियों को चरा रहे लोगों ने तालाब में कूद कर उन्हें बचाने का प्रयास किया। किसी तरह चारों बच्चों को एक-एक करके निकाला गया। लेकिन तब तक चारों की सांसें टूट चुकी थीं। लोगों ने उनके पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच हादसे की जानकारी मिलते ही चारों के परिवार में कोहराम मच गया। डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनंद, छिबरामऊ एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ सदर कमलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मौके की जानकारी की और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। डीएम ने पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये की मदद देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed