{"_id":"58e9277a4f1c1bf8335b746c","slug":"four-bigha-crops-burnt-by-the-hightension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन से चार बीघा फसल जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन से चार बीघा फसल जली
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइटेंशन लाइन के जंफर से गिरी चिंगारी से चार बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाइन जोड़ने पहुंचे लाइनमैन को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची उमर्दा चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
ब्लाक अंतर्गत गांव तलापुर्वा निवासी रामगोपाल व दलबीर उर्फ छोटेलाल के खेत के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजरी हुई है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे निकली चिंगारी जो खेत में जा गिरी। जिससे चार बीघा में खड़े गेहूं में आग लग गई। सूचना मिलने पर लाइन जोड़ने पहुंचे लाइनमैन को मुआवजा की मांग पर ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उमर्दा चौकी इंचार्ज संजीव चौहान ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया। आगजनी की सूचना एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार यादव को दी गई। उन्होंने नुकसान के आकलन के लिए लेखपाल सरोज कुमार व कानूनगो को मौके पर भेजा। एसडीएम तिर्वा ने बताया कि जल्द ही शासन निर्देशानुसार दोनों किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन