{"_id":"65f9e51ba6f521c3830255a4","slug":"four-and-a-half-years-imprisonment-for-the-man-guilty-of-robbing-an-e-rickshaw-driver-kannauj-news-c-214-1-knj1003-110892-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ई-रिक्शा चालक से लूट के दोषी को साढ़े चार साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ई-रिक्शा चालक से लूट के दोषी को साढ़े चार साल की कैद
Wed, 20 Mar 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। एक ई-रिक्शा के चालक को पांच साल पहले बंधक बनाकर लूट के मामले में अदालत ने सजा सुनाई है। आरोपी की ओर से अपना जुर्म कुबूल करने पर एंटी डकैती कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने उसे जेल में बिताई गई अवधि चार साल पांच माह और नौ दिन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है। शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ल ने बताया कि तिर्वा कोतवाली के ग्राम रामपुर निवासी प्रेमपाल ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक दो सितंबर 2019 को उसका बेटा शिवम ई-रिक्शा लेकर तिर्वा व ठठिया में सवारियों को छोड़कर घर आ रहा था। तिर्वा में गांधी चौराहे पर ठठिया थाना के सरसौनपुरवा निवासी दिनेश ने 200 रुपये भाड़ा देकर लिलुइया गांव से गद्दे लादने की बात कही। उसके बाद इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रावतपुरवा गांव ले गया। इसके बाद नहर पटरी से घर ले चलने के लिए कहा।
उमर्दा-खैरनगर रोड पर करीब एक किलोमीटर आगे अंधेरा होने पर दिनेश ने शिवम के गले में गमछा डालकर कस दिया और उसे बांध कर डाल दिया। वह ई-रिक्शा, मोबाइल फोन व 200 रुपये लूटकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दायर की। इसी मामले की सुनवाई के बाद मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (एंटी डकैती) इंद्रजीत सिंह ने आरोपी दिनेश उर्फ नन्हे को दोषी करार दिया। जेल में बिताई अवधि चार साल पांच माह नौ की सजा सुनाई।