{"_id":"671d3fe2d13e47729d0672b4","slug":"former-pradhans-son-dies-in-a-road-accident-in-panipat-kannauj-news-c-214-1-knj1005-120408-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की पानीपत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की पानीपत में मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। कसावा की पूर्व प्रधान के बेटे की पानीपत में टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। देर रात तक परिजन शव गांव आने के इंतजार में टकटकी लगाए रहे।
ग्राम कसावा निवासी सीता देवी गांव की पूर्व प्रधान हैं। सीता देवी का बड़ा पुत्र किसी मामले में जेल में है। मंझला बेटा गोविंद (30) पानीपत में रहकर अपनी निजी कार बुकिंग पर चलाता है। सबसे छोटा शिब्बू नोएडा में कैब चालक है। शुक्रवार को गोविंद पानीपत में हाईवे पर कार को रोक कर टायर बदल रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन पानीपत के लिए रवाना हो गए। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजन शव लेकर गांव के लिए लेकर रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि गोविंद अविवाहित था।