{"_id":"680540dfd5ff418376002426","slug":"former-mp-subrata-received-death-threat-kannauj-news-c-214-1-knj1008-128853-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पूर्व सांसद सु्ब्रत को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पूर्व सांसद सु्ब्रत को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
कन्नौज। राणा सांगा के अपमान को लेकर सपा मुखिया को मिली हत्या की धमकी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। एक मुस्लिम युवक ने भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को जान से मारने की धमकी दे डाली। पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी तो जिले के आक्रोशित भाजपाई रविवार को कोतवाली पहुंचे। धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, पूर्व सांसद ने वर्तमान सांसद से सवाल पूछा- अब हम क्या करें।
पूर्व सांसद ने बताया कि अफगानिस्तान के बामियान में भगवान बुद्ध की 2000 वर्ष पुरानी प्रतिमा तालिबानियों ने तोड़ दी थी। इस बारे में उन्होंने बयान दिया था। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जमशेद खान ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि वैसे यह रोजमर्रा की बात है और ऐसी कई धमकियां उन्हें सपा कार्यकर्ताओं से मिलती रहतीं हैं। पिछले दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव के इशारे पर हमारे महापुरुष वीर राणा सांगा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। करणी सेना के एक साधारण कार्यकर्ता ने अखिलेश यादव को गोली मारने धमकी क्या दी कि उनकी पार्टी इतना डर गई और उसको मुद्दा बनाकर जेल भिजवा दिया। अब अखिलेश यादव खुद बताएं कि मुझे धमकी देने वाले उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हम क्या करें। सुब्रत ने इस बाबत सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है।
वहीं, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान का कहना है कि वह जमशेद खान को नहीं जानते हैं। भाजपा अनावश्यक छोटे मामलों को तूल दे रही है ताकि आपसी सौहार्द खत्म हो जाए। उन्हें इस प्रकार की धमकी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।