फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Former chairman's son also died due to boiler explosion

Kannauj: इत्र कारखाने में बॉयलर फटने से झुलसे पूर्व चेयरमैन के बेटे की भी मौत

Wed, 22 Feb 2023 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Former chairman's son also died due to boiler explosion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले में इत्र कारखाने के बॉयलर फटने से झुलसे पूर्व चेयरमैन के बेटे ने 29 दिन बाद दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व चेयरमैन के परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में झुलसे तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि तीन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शहर के हाजीगंज मोहल्ला निवासी सदर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी रईस अहमद ने 22 जनवरी को नगरकोट मंदिर के पास इत्र कारखाने का संचालन शुरू कराया था। 25 जनवरी की रात बेटा अब्दुल रहमान कारखाने में बॉयलर पर इत्र तैयार करा रहा था। उसके साथ मोहल्ला हाजीगंज निवासी कर्मचारी इस्माइल, वसीम अहमद, रफीक, बुरहान और चुरैया सढिय़ापुर बांगर निवासी सुनील लकड़ी और कोयला जलाकर बॉयलर चला रहे थे।
विज्ञापन


रात एक बजे अचानक धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में सभी झुलस गए थे। मौके पर कर्मचारी इस्माइल की मौत हो गई थी जबकि सुनील ने इलाज के कुछ दिनों बाद दम तोड़ दिया था। बुधवार को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती पूर्व चेयरमैन हाजी रईस अहमद के बेटे अब्दुल रहमान ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन और उनके बेटे नसीम अहमद के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। नसीम को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से शव लेकर परिजन घर लौट रहे हैं। बेटे के निधन की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर कई सपा नेता समेत कई लोगों ने पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed