फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Former block chief 's brother arrested

पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 17 Oct 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Former block chief 's brother arrested

गुगरापुर ब्लाक में आचार संहिता का पालन कराने और मतदान केंद्रों का सूरतेहाल जांच को पहुंचे डीएम और एसपी ने कार के अंदर बोरे में भरकर अवैध प्रचार सामग्री लेकर जा रहे जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी एवं ब्लाक प्रमुख के भाई समेत दो लोगों को पकड़ लिया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पकड़ी कार को सीज कर दिया।

विज्ञापन


 
शुक्रवार को डीएम अनुज कुमार झा व एसपी कलानिधि नैथानी अपने काफिले के साथ गुगरापुर क्षेत्र के भ्रमण पर थे। एसपी ने बताया कि गुनाह गांव के पास पहुंचते ही एक बोलेरो कार आती दिखाई पड़ी।
विज्ञापन



उन्होंने जब कार की तलाशी ली तो उसके अंदर बोरा रखा मिला, इसे खुलवाकर देखा तो उसमें चुनाव प्रचार सामग्री झंडा, पोस्टर, बैलेट पेपर, बिल्ला आदि निकला। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर गाड़ी चालक कृपा शंकर और कार सवार वार्ड सात से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मुकेश कटियार (पूर्व ब्लाक प्रमुख) के भाई दिनेश कटियार (पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मौजूदा चुनाव में डीडीसी पद के भाजपा प्रत्याशी) को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए।



पुलिसकर्मियों ने दिनेश कटियार व कृपा शंकर को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर सदर कोतवाली पहुंचाया। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कलस्टर मोबाइल के उप निरीक्षक नवीन कुमार ने सदर कोतवाली में दिनेश कटियार व कृपाराम के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर वाहन सीज करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed