फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Former BJP leader beaten up with supporters and commotion in police station

पूर्व चेयरमैन ने समर्थकों के साथ भाजपा नेता को पीटा, थाने में हंगामा

Wed, 20 Dec 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 20 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान का विरोध करने पहुंचे भाजपा नेता को नगर पंचायत कर्मचारियों और पूर्व चेयरमैन ने समर्थकों के साथ पीट दिया। भाजपा नेता की पिटाई की जानकारी मिलते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने सपा नेता व उसके दो समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



 तालग्राम नगर पंचायत अध्यक्ष कुसुमा यादव और भाजपा नेताओं के बीच तकरार निकाय चुनाव के समय से चल रही है। बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारी कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे थे। शिवाजी नगर में रोड पर रखी मुजीब की दुकान को हटाते समय मौके पर भाजपा नेता हरनाथ राजपूत पहुंच गए और दुकान हटाने का विरोध करने लगे। इस पर नगर पंचायत के कर्मचारियों और भाजपा नेता के बीच हाथापाई हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर चेयरमैन कुसुमा यादव के देवर व पूर्व चेयरमैन सपा नेता दिनेश यादव समर्थकों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर दिनेश यादव और उनके समर्थकों ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मिलकर भाजपा नेता हरनाथ राजपूत को पीट दिया। भाजपा नेता की पिटाई की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ तालग्राम थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ छिबरामऊ सीओ श्रीकांत प्रजापति पहुंच गए और आक्रोशित भाजपाइयों को शांत कराया। इसके बाद भाजपा नेता हरनाथ राजपूत की तहरीर पर थाना पुलिस ने दिनेश यादव समेत उनके समर्थक शमीम अंसारी और नरसिंह यादव के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने आरोपी शमीम के पुत्र को हिरासत में ले लिया। जबकि नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राम शरन वर्मा ने भाजपा नेता हरनाथ के खिलाफ कर्मचारियों से मारपीट कर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। ईओ शिव मोहन सिंह ने बताया कि कस्बे में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को 10 दिन पहले नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर कर्मचारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। अतिक्रमण अभियान का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।  पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed