फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   For the sake of dowry woman burned

दहेज की खातिर महिला को जलाया

Sun, 01 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 01 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
For the sake of dowry woman burned

विशुनगढ़ क्षेत्र के गढ़िया असालताबाद में दहेज को

विज्ञापन
लेकर करीब 22 दिन पहले एक महिला को जलाकर मार डालने का प्रयास किया गया। परिजनों ने विशुनगढ़ थाने में तहरीर दी है।

मैनपुरी के नगला कलेह थाना किसनी निवासी रामपाल सिंह पुत्र फूल सिंह ने विशुनगढ़ थाने में दी तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री प्रीती 21 वर्ष का विवाह पांच दिसंबर 14 को पुष्पेंद्र सिंह चौहान के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति पुष्पेंद्र सिंह चौहान, देवर, ननद व सास आदि पांच लाख रुपये की नगदी की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे। कई बार समझौता कर मामले को टालने का प्रयास किया गया, पर उक्त लोग नहीं माने। दो अक्तूबर को उक्त लोगों ने प्रीती को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उसके मायके सूचना नहीं दी। 27 अक्तूबर को ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी। इस पर वह प्रीती के ससुराल आए और उसे विशुनगढ़ थाने ले जाया गया। तहरीर देने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed