फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   for the post of Co- ordinator 34 left exam

सह समन्वयक पद को 34 ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 05 Jan 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 05 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
for the post of Co- ordinator 34 left exam
आठ ब्लाक संसाधन केंद्र व एक नगर संसाधन केंद्र पर सह समन्वयकों के 45 पदों के सापेक्ष 119 टीचरों ने परीक्षा दी। प्रशासन ने शहर के केके इंटर कालेज में कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित कराई।
विज्ञापन


सह समन्वयक पद की परीक्षा के लिए करीब छह माह से रस्साकसी का दौर चल रहा था। परीक्षा फाइनल होने के बाद उसके बाद निरस्त हो गई। आखिरकार रविवार को मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव, एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, बीएसए रामकरन यादव की देखरेख में तीन कमरों में परीक्षा आयोजित कराई गई।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर केके इंटर कालेज के अध्यापकों के अलावा भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह यादव, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार की भी कक्ष निरीक्षक के तहत कमरों में ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित हो सकी। केके इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन सहित कालेज का स्टाफ निगरानी में लगा रहा।

81 टीचर पास, साक्षात्कार आज
सह समन्वयक परीक्षा में प्रशासन ने सुबह 12 बजे आयोजित हुई परीक्षा का देर शाम परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया। इसमें 81 टीचर सफल घोषित किए गए।

इनमें हिंदी विषय के निर्मल कुमार, रावेंद्र कुमार, रजनीश कुमार द्विवेदी, प्रमोद यादव, पंकज यादव, कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, धमेंद्र सिंह, मो.नईम, विज्ञान विषय में मोहन शर्मा, स्नेहलता द्विवेदी, सुनीता सिंघल, अरशद अली, रवी कुमार त्रिपाठी, शिवकुमार, शिखा त्रिवेदी, गणित में अटल बिहारी बाजपेयी सहित अन्य ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
बीएसए ने कहा कि सोमवार को कलेक्ट्रेट में साक्षात्कार आयोजित होगा। उसमें सफल होने वाले सह समन्वयक बनेंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया हंगामा
सह समन्वयक की परीक्षा के दौरान बीएसए पर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयनरायन यादव, कुलदीप यादव, वसीउद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य नेताओं ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर काफी देर तक हंगामा किया।

मामले की जानकारी पर सीओ सदर करन सिंह व एसडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में नेताओं को अधिकारियों ने शांत किया। इसके बाद छोटी-मोटी कमियों के आधार पर जिनका आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया गया था, ऐसे चार टीचरों को परीक्षा का मौका दिया गया।


धांधली के चलते कन्नौज में हुई परीक्षा
सह समन्वयक परीक्षा में पिछले वर्षो में डायट में आयोजित होती रही, लेकिन परीक्षा के दौरान भारी धांधली होती रही। इस मामले की शिकायत डीएम अनुज झा के पास पहुंचने पर उन्होने अपनी निगरानी में पूरी परीक्षा आयोजित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed